बलिया : संगमरमर से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर

बलिया : संगमरमर से दबकर युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर


बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में संगमरमर की स्लैब में दबकर एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम चंदन राजभर (25) पुत्र बब्बन निवासी सहतवार वार्ड नं 10 व रोशन (23) पुत्र सोहन परिखरा की एक मकान में काम कर रहे थे। वहीं पर उनके द्वारा ट्रक से संगमरमर का स्लैब्स उतार कर एक मैजिक में लादा जा रहा था। इसी दौरान संगमरमर के वजन से मैजिक में कुछ हलचल हुई और अचानक स्लैब दोनो मजदूरों पर गिर पड़े। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जांच कर डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली