IIT Advance में 764वीं रैंक : ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार के छात्र शिवम ने पहले प्रयास में भरी उड़ान

IIT Advance में 764वीं रैंक : ज्ञान कुंज एकेडमी बंशी बाजार के छात्र शिवम ने पहले प्रयास में भरी उड़ान

सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के बंशी बाज़ार स्थित ज्ञान कुंज एकेडमी के छात्र शिवम जयसवाल ने पहले ही प्रयास में आईआईटी जेई एडवांस में प्रथम प्रयास में ही ओबीसी वर्ग में 764वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र सहित जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि शिवम ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास किया है। शिवम ने पूर्वांचल 24 से बातचीत के दौरान बताया कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और  प्रेरणा से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। बताया कि इसके लिए कहीं कोई कोचिंग ज्वाइन नही किया था।

रेगुलर स्टडी और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर सफलता की इबारत लिखने वाले शिवम के पिता जय नारायण जयसवाल भागलपुर में रेडीमेड स्टोर चलाते है, जबकि माता पुष्पा जायसवाल गृहिणी है। उधर विद्यालय के प्रबन्धक डा. देवेन्द्र सिंह ने शिवम की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। विद्यालय की प्रधानचार्य सुधा पांडेय, अध्यक्ष ज्योति स्वरुप पाण्डय, शीला सिंह, विकास मिश्रा, अमज़द अली, प्रियंका त्रिपाठी, विनय यादव, दिलीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल