बलिया : नीलगाय से टकराई बाइक, तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

बलिया : नीलगाय से टकराई बाइक, तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

बैरिया, बलिया। रेवती-लालगंज मार्ग पर चकिया गांव के पास शुक्रवार को बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिसके टक्कर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनो को आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। रेवती निवासी राजीव कुमार (25) अपने मित्र सन्तोष (20) के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से छपरा जा रहे थे। चकिया गांव के निकट सड़क पार कर रहे नीलगाय से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

बैरिया थाना क्षेत्र की चांददियर पुलिस ने दो वारंटियों को 315 बोर के दो तमंचा, जिंदा कारतूस व 110 पन्नी वैग में भरी गई कच्ची शराब के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय चलान कर दिया। एसएचओ बैरिया धर्मबीर सिंह ने बताया कि चांददियर निवासी पवन पासवान पुत्र राजकुमार पासवान को चांददियर पुलिस ने नरहरि बाबा की मठिया से गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वही बाबू के डेरा से पवन सिंह पुत्र रामाधार सिंह 110 पन्नी में 22 लीटर कच्ची शराब, 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने दोनो को न्यायालय को सुपुई कर दिया है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार