बलिया : SDM की मौजूदगी में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ित 300 परिवारों को दी खुशी

बलिया : SDM की मौजूदगी में इंडियन रेडक्रास सोसाइटी ने बाढ़ पीड़ित 300 परिवारों को दी खुशी

बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी बलिया के निर्देश पर उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड दीपशिखा सिंह के कुशल नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक सिंह व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/सचिव रेडक्रास डॉ आनंद कुमार की उपस्थिति में ग्राम सभा तुर्तीपार, चैनपुर गुलौरा व तंगुनिया में इंडियन रेडक्रास सोसाईटी द्वारा 300 बाढ़ प्रभावित लोगों को हाइजिन किट ( 4 साबुन, 4 कपड़ा धोने का साबुन, 1 नारियल तेल, 4 ब्रश, 4 मंजन, सेनेटरी पैड, रेजर), तिरपाल व साबुन सेट का वितरण किया गया। 

ब्लाक प्रमुख अलोक सिंह ने कहा कि रेडक्रास द्वारा समाज में जरूरतमंद लोगों के बीच किया जा रहा राहत कार्य बहुत ही सराहनीय है। आम लोगों को इससे बहुत राहत मिल रही है। जिला समन्वयक रेडक्रास शैलेंद्र पांडेय ने उपस्थित लोगों को रेडक्रास सोसाइटी के विषय में विस्तार से बताया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता छट्ठू राम, तहसीलदार ओमप्रकाश पांडेय, राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह, डॉ पंकज ओझा, अभिषेक राय, नंदिनी सिंह, लेखपाल आलोक पांडेय, अर्जुन राम, मंटू, मुन्ना आदि लोग उपस्थित रहे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट