बलिया : सड़क का लोकार्पण कर MLA सुरेन्द्र सिंह ने कही ये बात

बलिया : सड़क का लोकार्पण कर MLA सुरेन्द्र सिंह ने कही ये बात


बैरिया, बलिया। चकिया से जमालपुर तक बनी सड़क का लोकार्पण रविवार को बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों की वर्षों की मांग पूरी हो गई। इस सड़क का निर्माण राज्य सड़क निधि से कराया गया है। सड़क के निर्माण पर अनुमानित खर्च अस्सी लाख रुपये आए हैं। इसकी लंबाई करीब ग्यारह सौ मीटर है। इसके निर्माण से लोगों को कम समय में रेलवे स्टेशन, खंड विकास कार्यालय के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवां पर जा सकेंगे। 


कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जहां कही भी सड़के नहीं पहुंची है, वहां युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। साथ ही पॉलिटेक्निक कालेज, शासकीय महाविद्यालय नॉरंगा घाट पर पुल सहित कई विकास कार्य शुरू हो गए हैं। कुछ नई योजनाओं की संस्तुति मिल चुकी है। वित्तीय आदेश मिलते ही उन पर भी कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मौके पर चकिया के पूर्व प्रधान शक्तिनाथ सिंह, रविन्द्र गणेश, विद्या सिंह, शैलेश सिंह, अनिल सिंह, प्रेम सिंह, श्रीनाथ सिंह, चंद्रहास सिंह, मनीष सिंह, रामअवतार सिंह, विश्वनाथ सिंह, अवधेश सिंह, अशोक सिंह, गुलाबचंद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार