बलिया में Road Accident : मासूम समेत चार घायल

बलिया में Road Accident : मासूम समेत चार घायल

बाइक पलटी तीन युवक घायल

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नफरेपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार मुड़ासन गांव निवासी सतीश सिंह (18), विकास सिंह (18) व अभिषेक सिंह (19) घायल हो गए। सभी घायलों को रसड़ा सीएचसी पर लाया गया। घायलों में सतीश की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

ई-रिक्शा से गिरकर मासूम घायल

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया गांव में शनिवार की दोपहर में ई-रिक्शा से गिर जाने के कारण पहिये के नीचे दब जाने से एक मासूम गम्भीर रूप से घायल हो गया। मासूम को तत्काल रसड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सूर्य प्रताप सिंह (6) पुत्र सुजीत सिंह (निवासी गढ़िया) को उसके घर लेकर ई रिक्शा चालक जा रहा था। रास्ते में गढ़िया ढाले के पास सूर्यप्रताप रिक्शा से गिर गया और उसके ऊपर ई रिक्शा का पहिया चढ़ गया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। 


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक