बलिया में भाजपा नेता के घर चोरी का नहीं खुला राज, CO से मिले भाजपाई

बलिया में भाजपा नेता के घर चोरी का नहीं खुला राज, CO से मिले भाजपाई

बैरिया, बलिया। भाजपा नेता के घर हुई भीषण चोरी की घटना का पर्दाफाश एक पखवारा बाद भी नहीं होने से नाराज भाजपाईयों ने सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक बैरिया अशोक कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर खुलासा करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने रेवती पुलिस पर अपराध एवं अपराधियों के प्रति उदासीनता बरतने का भी आरोप लगाया है।

11 जून की रात में रेवती थाना क्षेत्र के सियरहिया गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र मौर्य के घर अज्ञात चोरों ने 01 लाख 25 हजार रुपये नगद व 10 लाख रुपये मूल्य से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिया था। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद रेवती पुलिस इस मामले को गम्भीरता से नहीं ले रही है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि किसी भी गांव में पुलिस गश्त नहीं कर रही है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।दियरांचल में आये दिन घटनाएं हो रही है। अधिकांश मामले को पुलिस दर्ज नहीं करती, जो दर्ज हो भी जाता है। उस पर कार्रवाई नही करती।ज्ञापन देने वालों में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, बैरिया के मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, बेलहरी के मंडल अध्यक्ष अश्वनी ओझा, सुरेमनपुर के मंडल अध्यक्ष शैलेश पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ताड़केश्वर गोड़, भाजपा नेता ददन गोड़, रविन्द्र वर्मा सहित दो दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे। पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि तत्काल उक्त चोरी की घटना का राजफाश किया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं रेवती क्षेत्र के इस इलाके में पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार