बलिया : श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर परलोक सिधार गई शिक्षक की मां, शोक की लहर

बलिया : श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कर परलोक सिधार गई शिक्षक की मां, शोक की लहर


बलिया। न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच व ग्राम पंचायत नगवां के पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक की धर्मपत्नी तथा पूमावि नंदपुर के सहायक अध्यापक यज्ञ किशोर पाठक की मां शारदा देवी का निधन शनिवार को हो गया। इनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। उनकी अंत्येष्टि शिवरामपुर घाट पर की गई, जहां मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र उमेश पाठक ने दी। 

ज्ञात हो कि शारदा देवी को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराने के लिए ज्ञान-यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसकी पूर्णाहुति 27 नवंबर को हो गई और वह अगले दिन प्रातः ही दुनिया छोड़कर चल बसी। बता दें कि शारदा देवी शिक्षा क्षेत्र बेलहरी में तैनात शिक्षक BK पाठक की चाची तथा DC (MDM) अजीत पाठक व पत्रकार नीतेश पाठक की दादी थी। उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक, अरुण सिंह, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, चंद्रभूषण पाठक, गोविंद पाठक, ओमप्रकाश तिवारी, बब्बन विद्यार्थी, राहुल मिश्र, विजयशंकर यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार