बलिया : ACCIDENT में वरिष्ठ सपा नेता की बहन की मौत, मचा कोहराम

बलिया : ACCIDENT में वरिष्ठ सपा नेता की बहन की मौत, मचा कोहराम


बैरिया, बलिया। भाई के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने आ रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत से कोहराम मच गया। घटना शनिवार की शाम की है। जयप्रकाश नगर (भवनटोला) निवासी सपा के वरिष्ठ नेता सूर्यभान सिंह के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए उनकी छोटी बहन अनीता सिंह (38) पत्नी सुधाकर सिंह (निवासी पियरौटा, थाना रेवती) अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी। पचरुखिया के निकट किसी वाहन से धक्का लगने के कारण उनकी मोटरसाइकिल पलट गई और उनके सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद अनीता सिंह अपने मायके गई और जन्मदिन समारोह में भाग भी ली। 


सिर का चोट डॉक्टर प्रथम दृष्टया पकड़ नहीं पाए और रात होते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर सोनबरसा पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डा. एनके सिंह ने उनके सिर में चोट होने की बात बताई और रेफर कर दिया। सूर्यभान सिंह अपनी बहन को लेकर लखनऊ चले गए, जहां पीजीआई लखनऊ के गेट पर रविवार की भोर मे पहुंचते ही बहन ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उल्लेखनीय है की सूर्यभान सिंह की 3 वर्षीय भतीजी अक्षिता का जन्मदिन समारोह आयोजित था, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए थे। उसी समारोह में उनकी बहन भाग लेने के लिए आ रही थी, लेकिन यह हादसा हो गया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली