बलिया : रवि गुप्ता की आत्महत्या में नया मोड़, आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज

बलिया : रवि गुप्ता की आत्महत्या में नया मोड़, आठ दिन बाद मुकदमा दर्ज


सुखपुरा, बलिया। व्यापारियों के दबाव में अंततः पुलिस को झुकना ही पड़ा। व्यवसायी रवि गुप्ता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसकी मां आशा देवी की तहरीर पर आठ दिन बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने आत्म हत्या के लिए प्रेरित करना, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी सहित उत्तर प्रदेश साहूकारी अधिनियम 1976 के अधिनियम 10(1), 12 (1) व 22 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 

घटना चार अक्टूबर की है। टाफी बिस्किट के थोक विक्रेता सुखपुरा निवासी रवि गुप्ता ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया था। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसका बेटा व्यवसाय चलाने के लिए कुछ लोगो से कर्ज ले रखा था। कोरोना संक्रमण के चलते व्यवसाय में उसको नुकसान होने लगा। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। उधर, कर्ज देने वाले लोग उस पर बार बार दबाव बना रहे थे, जो वह झेल नहीं सका और मौत को गले लगा लिया। हालांकि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी। अंततः व्यापारी नेताओं के दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया। व्यपारी नेता अरविंद गांधी व विजय कुमार गुप्ता भी लगातार दबाव बनाए थे। 

केपी चमन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश