बलिया : मंगल चबूतरा से उठी आवाज

बलिया : मंगल चबूतरा से उठी आवाज



दुबहड़, बलिया। क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती बेयासी ढाला स्थित मंगल चबूतरा पर रविवार की देर शाम गायकों, गीतकारों, कलाकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि वे चीन निर्मित सामानों का बहिष्कार करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

सामाजिक चिंतक एवं गीतकार बब्बन विद्यार्थी ने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ-साथ चालबाज चीन का भी मंसूबा भारत के प्रति साफ नहीं है। पाकिस्तान अपने आतंकवाद एवं चीन अपने विस्तारवादी नीति से पूरे विश्व में दहशत एवं अशांति का वातावरण पैदा कर रहे हैं। समय की मांग है कि हम भारतीयों को इन देशों का प्रत्येक क्षेत्र में डटकर मुकाबला करना चाहिए। कहा कि दीपावली के पुरातन भारतीय स्वच्छ परंपरा के अनुसार हमें अपने घरों में मिट्टी का दीप जलाकर चाइनीज झालरों का बहिष्कार करना चाहिए। रंगकर्मी पन्नालाल गुप्ता मस्ताना ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक है। इसलिए दीपावली एवं छठ के पर्व पर लोगों को पटाखे का बहिष्कार करना चाहिए। इस मौके पर राजेश पाठक, अशोक मधुकर, पिंटू ठाकुर, कृष्णा हमदर्दी, रफीक शाह, राजू मिश्रा, उमाशंकर पाठक, डॉ सुरेशचंद्र, पवन गुप्ता एवं गीतकार सरल पासवान आदि मौजूद रहे। संचालन कवि व शिक्षक गणेशजी सिंह ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय