बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : लखन हत्याकांड में थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बलिया एसपी की बड़ी कार्रवाई : लखन हत्याकांड में थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बलिया। शहर में 11 अगस्त को निकले ऐतिहासिक महावीरी जुलूस में युवक की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी राजकरन नय्यर ने एसओ नरहीं मदन पटेल तथा ओक्डेनगंज पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रभूषण पांडे को सस्पेंड कर दिया है। सूत्रों की माने तो अभी कुछ और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की सम्भावना है।

गौरतलब हो कि महावीरी झंडा जुलूस के दौरान लोहापट्‌टी अखाड़े के जुलूस में शामिल कुछ युवकों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान चाकूबाजी में दुबहड़ थाना क्षेत्र के नगवां निवासी लखन पासवान की मौत हो गयी थी। मामले में कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के राजेंद्र नगर निवासी पवन, बंटी व लाडला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

महावीरी झंडा जुलूस को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम था। हर अखाड़ों के साथ पुलिस बल की तैनाती थी। बावजूद इसके युवक की हत्या को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए एसओ नरहीं व चौकी प्रभारी ओक्डेनगंज को सस्पेंड कर दिया है।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद