बलिया : भड़का किसानों का गुस्सा, जमकर हंगामा ; पहुंचे विधायक

बलिया : भड़का किसानों का गुस्सा, जमकर हंगामा ; पहुंचे विधायक


रसड़ा, बलिया। रसड़ा नवीन कृषि मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं करने से नाराज किसानों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। धान खरीद में संबंधित अधिकारियों द्वारा धान खरीद में लापरवाही बरते जाने तथा समय से खरीदारी शुरू नहीं किए जाने पर किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धान क्रय केंद्र पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के आक्रोशित होने की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मोबाइल फोन से कमिश्नर, डीएम व एसडीएम से धान खरीद शुरू नहीं होने की शिकायत की। किसानों के आक्रोशित होने तथा विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आनन-फानन में पहुंची एसडीएम दीपशिखा सिंह ने क्रय केंद्र के संबंधित अधिकारियों की कड़ी फटकार लगाते हुए धान क्रय करने की प्रक्रिया को शुरू कराया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव