बलिया : पुलिस के सामने उलझे लोग, पांच बवाली गिरफ्तार
On



बलिया। दुबहड़ थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र में उल्लेखित प्रकरण की जांच के दौरान ही दोनों पक्ष उलझ गया। हालांकि तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने बवाल की कोशिश करने के आरोप में दो 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रथम घटना क्रम में समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्र जमीन/रास्ते के विवाद के प्रकरण की जांच में उप निरीक्षक शोभनाथ यादव मय हमराह ग्राम जनाड़ी मौके पर पहुंचे थे। दौरान जांच उभय पक्ष आमादा फौजदारी हो गये, जिसके कारण वहद ग्राम जनाड़ी से प्रथम पक्ष के गुप्तेश्वर यादव पुत्र शिवधाजा यादव (निवासी शिवपुर चोरवा थाना दुबहड़) व द्वितीय पक्ष के धुरान यादव, विजय शंकर यादव पुत्रगण राम आशीष यादव (निवासीगण शिवपुर चोरवा थाना दुबहड़) को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य घटना क्रम में दुबहड़ चौराहे पर पैसे के लेन देन के संबन्ध में विवाद होने की सूचना पर उप निरीक्षक हनुमान प्रसाद मय हमराह तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी प्रथम पक्ष के हरेन्द्र गुप्ता उर्फ बंशी व द्वितीय पक्ष के राज मंगल दूबे पुत्र त्रिलोकी दूबे (निवासीगण भड़सर थाना दुबहड़) अचानक उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गये। शांति व्यवस्था के दृष्टिगत उभय पक्षों को दुबहड़ चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पांचों व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय किया गया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
21 Mar 2026 16:50:27
भोला प्रसादबलिया : मंजिले उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों...


Comments