बलिया : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम
On



सिकन्दरपुर, बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। शनिवार की सुबह हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि मासूमपुर गांव निवासी मनोज सोनी (27) पुत्र वीरेंद्र सोनी हैंडपम्प पर पहुंचा। हाथ धोने के लिए मनोज ने जैसे ही हैण्डपम्प को चलाने के लिए पकड़ा, करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में मनोज को चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया, जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments
Latest News
29 Oct 2025 21:38:00
सिकंदरपुर, बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चक्खान गांव में बुधवार को बकरी को लेकर दो परिवारों के बीच हुए...


Comments