बलिया में क्रास कंट्री रेस : अनुभव और मनीषा को प्रथम स्थान
On



बलिया। स्वतंत्रता दिवस पर बालक व बालिका वर्ग क्रास कंट्री रेस एवं जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियेगिता का फाइनल मैच हुआ। बालक एवं बालिकाओं की 10 एवं 5 किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस कुंवर सिंह चौराहे से प्रारंभ होकर हनुमानगंज चट्टी से वापस इसी स्थान पर आकर समाप्त हुई।
उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने हरी झंडी दिखा कर प्रतिभागियों को रवाना किया। बालक वर्ग में प्रथम अनुभव यादव, द्वितीय बादल कुमार, तृतीय रूपेश कुमार यादव रहे। बालिका वर्ग में प्रथम मनीषा यादव, द्वितीय ज्योति और तृतीय राजश्री पांडेय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को वीर लोरिक स्पोट्स स्टेडियम में डीएम सौम्या अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला व्यायाम प्रशिक्षक विनोद सिंह थे। संचालन नीरज राय ने किया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
24 Mar 2026 06:29:18
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...





Comments