बलिया में स्कूली बस से कुचलकर मासूम बालिका की दर्दनाक मौत, रोकी रफ्तार

बलिया में स्कूली बस से कुचलकर मासूम बालिका की दर्दनाक मौत, रोकी रफ्तार

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के पास स्कूली बस से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बच्ची की लाश रखकर गड़वार-रतसर मार्ग जाम कर दिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को पकड़ लिया है। 

बताया जा रहा है कि गोविंदपुर निवासी छोटू की तीन वर्षीय बेटी अनुष्का घर से कुछ सामान खरीदने के लिये दुकान पर जा रही थी। इसी बीच, बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली बस ने मासूम बच्ची को चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। पहुंची पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लेकर छात्रों को दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया। बच्ची के परिवार को मुआवजा तथा बस्ती के पास ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर लोगों ने लाश को सड़क पर रखकर गड़वार-रतसर मार्ग को जाम कर दिया। इसके चलते आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति त्रिपाठी, एसओ गड़वार श्रीधर पांडे व अपर तहसीलदार संजय सिंह भी मौके पर पहुंच गये। अपर तहसीलदार ने सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान बलिया में चाकू से गोदकर पिता की हत्या, भाईयों को भी किया लहुलूहान
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में कलयुगी पुत्र ने चाकू से गोदकर पिता को मौत की नींद...
14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट
बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज
बलिया में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, उठाएं लाभ
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच