बलिया : एक पखवारा पहले ही मुम्बई से गांव आया था राज, दोस्तों के सामने हो गया ओझल

बलिया : एक पखवारा पहले ही मुम्बई से गांव आया था राज, दोस्तों के सामने हो गया ओझल

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा घाट पर मंगलवार को सरयू नदी में दोस्तों के साथ नहा रहा 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में समा गया। यह देख उसके अन्य साथी घबराकर घर भागे और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन व अन्य लोग पहुंचते, किशोर नदी में डूब चुका था। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस, ग्रामीण के सहयोग से किशोर की तलाश में जुटी है। 

थाना क्षेत्र के करमौता निवासी राम अशीष शर्मा अपनी पत्नी चंपा देवी और तीन पुत्रों के साथ मुंबई में कारोबार करते हैं। करीब एक पखवारे पहले ही राज अपने माता पिता के साथ गांव आया था। मंगलवार को अपराह्न करीब चार बजे राज अपने दोस्तों के साथ कठौड़ा जंगली बाबा धाम घूमने निकला। वहां पहुंच कर राज व उसके सभी सरयू नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान राज गहरे पानी में चला गया। यह देख मौके पर मौजूद अन्य साथी बचाने का प्रयास किये लेकिन कामयाबी नही मिली। थोड़ी देर बाद ही राज उनकी आंखों से ओझल हो गया। यह देख साथ गए मित्र भाग कर गांव आए और घटना की सूचना परिजनों को दी। उधर  पुत्र के डूबने की खबर सुन कर परिजनों के होश उड़ गए। मां दहाड़े मार कर रोने लगी। वहीं थोड़ी देर में ही घाट पर सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। उधर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डाल कर शव को खोजने में जुट गई है। लेकिन अभी तक शव का पता नहीं चल सका है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट