बलिया : शिक्षक श्वेतांक सिंह को मिला गुरु कृपाचार्य सम्मान

बलिया : शिक्षक श्वेतांक सिंह को मिला गुरु कृपाचार्य सम्मान


बलिया। शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित नवीन कदम समूह का गुरु कृपाचार्य सम्मान-2020 बलिया के शिक्षक श्वेतांक सिंह को मिला है। समूह ने इनका चयन शिक्षण के साथ ही साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए किया था।संस्था के स्थानीय संपादक राजेन्द्र राठौड़ ने श्री सिंह के चयन की सूचना दी थी। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ऑनलाईन समारोह में देश के चुनिंदा शिक्षक-साहित्यकारों को ये सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
उल्लेखनीय है कि श्वेतांक सिंह ने कविता और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी राष्ट्रीय पहचान बनायी है। इसके साथ ही जनपद और शिक्षा जगत को गौरवान्वित भी किया है। श्री सिंह को दर्जनों राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इनकी कविताएं देश-विदेश के तमाम प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं। इनका काव्य संग्रह शीघ्र ही साहित्य प्रेमियों के बीच आने वाला है। सम्मान की खबर मिलने पर देश के अनेक साहित्यकारों, अधिकारियों, शिक्षकों और मित्रों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा