आईना झूठ नहीं बोलता : राशन के लिए जोखिम में जान Ballia News

आईना झूठ नहीं बोलता : राशन के लिए जोखिम में जान Ballia News


मनियर, बलिया। सरजू नदी के जलस्तर में भले ही गिरावट आनी शुरू हो गई हो, लेकिन बाढ़ की पानी से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निजात नहीं मिली है। कई गांवों में अभी भी जलजमाव है। इस वजह से लोगों को बाढ़ की पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।  



सरवार ककरघट्टी के ग्राम गंगापुर में लोग घुटने भर पानी में घुसकर कोटे की दुकान से राशन उठा रहे हैं। वही स्थिति ग्राम पंचायत दिघेड़ा की भी है। कई जगह तो शासन स्तर से बने शौचालय भी पानी में डूब गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन का पलीता लगाते हुए आज भी कई गांवों के लिए मनियर बलिया मार्ग सहित गांव के संपर्क मार्ग की पटरिया शौचालय बनी है।सड़क से गुजरते समय कोरोना के बचाव सहित वायु प्रदूषण से भी मास्क व गमछा बचाव कर रहा है। लोगों का हालत बदतर हो चला है। दिघेड़ा ग्राम पंचायत निवासी समाचार पत्र विक्रेता प्रदीप शुक्ला बता रहे हैं कि ग्राम पंचायत दिघेड़ा में सड़कों पर भी पानी लगा हुआ है। साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे