बलिया नगर में बुलंदी पर सपा नेता अनिल राय का कारवां, अखार व सीताकुंड में दिखा गजब का उत्साह

बलिया नगर में बुलंदी पर सपा नेता अनिल राय का कारवां, अखार व सीताकुंड में दिखा गजब का उत्साह


बलिया। नगर विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय का कारवां बुलंदी पर है। रविवार को ग्राम सभा अखार व सीताकुंड में जनसंपर्क व जनसंवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे अनिल राय के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसम्पर्क के दौरान लोगों से मिल रहे स्नेह, आशीष से अभिभूत सपा नेता ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर 2022 में पूर्ण बहुमत की अखिलेश सरकार बनाने की अपील की। 


कहा कि भाजपा सरकार में आम जन महंगाई से त्रस्त है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। विकास का कही नामोनिशान नहीं है। बलिया नगर की स्थिति और खराब है, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी चिन्ता नहीं है। कहा कि प्रदेश में विकास को नई रफ्तार देने के लिए सपा सरकार जरूरी है। 


जनसम्पर्क के दौरान अखार के प्रधान जय सिंह, लकी सिंह, मुन्ना सिंह, विनोद सिंह, पप्पू सिंह, राजदेव सिंह, लल्लन चौबे, संजय चौबे, ग्रामसभा मोहनछपरा के प्रधान मनीष पाण्डेय, सिविल लाइन बलिया के सभासद अमित दुबे, कमलेश यादव (पूर्व प्रधान), जैकी तिवारी, पप्पू तिवारी, अनिल तिवारी, रजनीश प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद (पूर्व BDC), चिंटू तिवारी, जितेन्द्र यादव (पूर्व BDC), दिलीप तिवारी, मुन्ना दुबे, अशोक दुबे के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली