बलिया में बना प्रथम कालरात्रि मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली दिव्य शोभा यात्रा

बलिया में बना प्रथम कालरात्रि मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली दिव्य शोभा यात्रा

बलिया। जिले के कपूरी गांव में निर्मित मां  कालरात्रि मंदिर में मां कालरात्रि जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा से हुई। सैकड़ों की संख्या में भक्तों का रेला सुबह गांव के पश्चिम टोला स्थित ब्रहमचारी जी पोखरा से जल लेकर मंदिर परिसर तक मार्च किया। ओझा वंश की कुलदेवी मां कालरात्रि की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इलाके में गजब का उत्साह है। आस्थावानों के सिर पर कलश और जुबां पर मां कालरात्रि का जयकारा, माहौल को दिव्यता प्रदान कर रहा था।

मां कालरात्रि मंदिर निर्माण कर्ता पूर्व सैनिक श्याम नारायण ओझा की अगुवाई में कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। आचार्य संजय शास्त्री, मुन्ना उपाध्याय और विनय उपाध्याय की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा पूर्ण कराया। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने भक्ति नृत्य भी किया। कलश यात्रा के बाद प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पांचांग पूजन और मंडप प्रवेश का विधान संपन्न हुआ। कलश यात्रा में जगत नारायण ओझा, संतोष ओझा, मनोज तिवारी, मनीष ओझा व्यास, शशि ओझा दीवान जी, विनोद ओझा भालू, विकास ओझा, राजेंद्र ओझा सहित गांव के सभी व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी