मण्डलीय बेसिक क्रीड़ा रैली : एडी बेसिक के राडार पर जिला व्यायाम शिक्षक और प्रधानाध्यापक

मण्डलीय बेसिक क्रीड़ा रैली : एडी बेसिक के राडार पर जिला व्यायाम शिक्षक और प्रधानाध्यापक

बलिया। एडी बेसिक आजमगढ़ ने मण्डलीय क्रीड़ा रैली के लिए बीएसए आजमगढ़, मऊ और बलिया के साथ-साथ तीनों जनपदों के जिला व्यायाम शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दिया है कि, यदि कोई खिलाड़ी फर्जी पाया गया तो सम्बंधित प्रधानाध्यापक और जिला व्यायाम शिक्षक पर कारवाई होनी तय है।

एक जिले से अधिकतम 200 प्रतिभागी ही मण्डलीय रैली में प्रतिभाग करेंगे। एडी बेसिक की अध्यक्षता में मण्डलीय क्रीड़ा समिति ने निर्णय लिया है कि, इस वर्ष बेसिक क्रीड़ा रैली में केवल एथलेटिक्स, कुश्ती, योगासन, कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक, पीटी और सांस्कृतिक लोकगीत, एकांकी, लोकनृत्य और समूहगान की प्रतियोगिता कराई जाएंगी।

सभी खिलाड़ियों की पात्रता निर्धारित प्रारूप पर आधारकार्ड की फोटो कॉपी के साथ जमा किये जायेंगे तथा सभी खिलाड़ी अपना ओरिजिनल आधारकार्ड अपने साथ लेकर आएंगे। खिलाड़ियों की वैधता की जांच बीपीटी के माध्यम से भी की जाएगी।

बीएसए बलिया ने निर्देश दिया है कि, सभी खिलाड़ियों का पात्रता प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से 12 दिसम्बर की सायं 05 बजे तक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में जमा करा दिए जाएं। इसके बाद किसी भी टीम की एन्ट्री नहीं की जाएगी, जिसके लिए सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ब्लॉक व्यायाम शिक्षक उत्तरदायी होंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्