मुहर्रम को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट : थानाध्यक्ष ने मातहतों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

मुहर्रम को लेकर बलिया पुलिस अलर्ट : थानाध्यक्ष ने मातहतों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

हल्दी, बलिया। मुहर्रम को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक के आदेश व पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर हल्दी पुलिस ने कमर कस लिया है। रविवार को हल्दी थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाने के सभी उपनिरीक्षक, कांस्टेबल व हेड कॉन्स्टेबल की बैठक कर मुहर्रम त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। 

थानाध्यक्ष ने सभी उपनिरीक्षकों व पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करे। सभी पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहें। कही भी किसी प्रकार की अराजकता होने की संभावना हो तो तुरंत कार्यवाही करें। बैठक में उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय, उपनिरीक्षक शिवमूर्ति तिवारी, कांस्टेबल हर्षित पाण्डेय, प्रवेश चौहान सहित सभी पुरुष व महिला कांस्टेबल उपस्थित रहे।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक