स्माइल ट्रेन संस्था का कार्यक्रम : प्रतिभाग कर बलिया डीएम ने बच्चों का कुछ यूं बढ़ाया उत्साह

स्माइल ट्रेन संस्था का कार्यक्रम : प्रतिभाग कर बलिया डीएम ने बच्चों का कुछ यूं बढ़ाया उत्साह

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने स्माइल ट्रेन संस्था द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जन्मजात कटे होंठ व कटे तालू का नि:शुल्क ऑपरेशन व उपचार के पंजीकरण स्थान जिला अस्पताल, ट्रामा सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां पर उन्होंने जनपद के हर ब्लॉक से आए हुए उन बच्चों को उपहार दिए, जिनके होंठ व तालू जन्म से कटे हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार की नि:शुल्क योजना है इससे उन बच्चों को लाभ मिलेगा जिनका जन्म से ही होंठ और तालू कटा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह शिविर अभी 23 दिसंबर तक और लगेगा। अतः जिले भर के सभी लोग यहाँ आकर अपना पंजीकरण करवाएं और इस संस्था का लाभ लें। जिलाधिकारी ने कहा कि 100 से अधिक बच्चों का पंजीकरण हो जाने पर उन्हें लखनऊ में नि:शुल्क उपचार के लिए भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि अपने-अपने गांव से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे मरीजों को ट्रामा सेंटर में लाकर पंजीकरण करवाएं। अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट, नीरज कुमार, मोबाइल नंबर 9565437056,  रमेश कुमार सोनी, स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट, मोबाइल नंबर 9839131381 है, और रमेश कुमार शर्मा, स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव, मोबाइल नंबर 9453167711 है, से संपर्क किया जा सकता हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश