राजनैतिक भ्रष्टाचार समाप्त करना अधिकार सेना का लक्ष्य : त्रिवेणी सिंह

राजनैतिक भ्रष्टाचार समाप्त करना अधिकार सेना का लक्ष्य : त्रिवेणी सिंह

बैरिया, बलिया। अधिकार सेना के जिला महामंत्री त्रिवेणी सिंह संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों व राजनीतिक दलों के कथित भ्रष्टाचार को लेकर गांव गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की अधिकार सेना से लोगों को काफी उम्मीद है। 

बैरिया में पत्रकारों से बातचीत में त्रिवेणी सिंह ने बताया कि ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के प्रतीक अमिताभ ठाकुर ने अधिकार सेना का गठन राजनैतिक भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य से किया है। उनकी सोच जानने के बाद लोग स्वत:  अधिकार सेना से जुड़ रहे हैं। 

बैरिया तहसील क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक युवाओं को अधिकार सेना से जोड़ा जा चुका है। बरसात बाद जनपद के हर एक गांव में कार्यक्रम लगाकर अधिकार सेना के कार्यक्रम, नीतियों तथा सिद्धांतों के विषय में बता कर युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जो एक बार अधिकार सेना की नीतियों तथा कार्यक्रमों के विषय में जान लेगा, वह अधिकार सेना का हो जाएगा।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा