बलिया : हृदयाघात से सहायक अध्यापक की मौत, शोक की लहर

बलिया : हृदयाघात से सहायक अध्यापक की मौत, शोक की लहर


बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कम्पोजिट विद्यालय भरखोखा पर तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार वर्मा (58) का आकस्मिक निधन मंगलवार को तड़के हृदयाघात से हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया।

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी अनिल कुमार वर्मा पूरी तरह स्वस्थ थे। कम्पोजिट विद्यालय भरखोखा के प्रधानाध्यापक प्रभात सिंह ने बताया कि वे सोमवार को स्कूल भी आये थे। बच्चों को पढ़ाये भी। मंगलवार की सुबह उनके घर से दुःखद सूचना मिली। सहायक अध्यापक अनिल कुमार वर्मा के निधन से मर्माहत उनके तैनाती वाले स्कूल के शिक्षकों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कुश कुमार, मोहन जी, दिलीप कुमार, आशा सिंह व पुष्पा यादव मौजूद रही। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बलिया : प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का भव्य आयोजन हरिकेवल प्रसाद...
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह