चार पॉजिटिव केस मिलने से सहमा बलिया का यह गांव, पहुंचे अफसर और...

चार पॉजिटिव केस मिलने से सहमा बलिया का यह गांव, पहुंचे अफसर और...


बेरुआरबारी, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरिटार में चार कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से पूरे गांव में सन्नाटा है। इस बीच, ब्लाक व तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने  कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घरों के आस-पास के एरिया को सील कर दिया। साथ ही लोगों को अनावश्यक रूप से घर से न निकलने तथा किसी से भी न मिलने का सख्त निर्देश दिया। 

अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी परिस्थितिवश घर से बाहर निकलना पड़ा तो  एक दूसरे से दूरी व मास्क लगाकर ही निकले। Covid19 से बचाव के लिए एहतियात जरूरी है। अधिकारियों की उपस्थिति में कोरोना पॉजिटिव के घरों से सौ मीटर की दूरी तक की एरिया को सील कर दिया गया।

प्रधान श्रीभगवान व ग्राम पंचायत अधिकारी जेएस पांडेय कर्मचारियों के साथ पूरे एरिया में सेनेटाइजर का छिड़काव कराने के साथ ही सबको घरों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी। गांव को सील करते वक्त ग्राम प्रधान श्रीभगवान, जय शंकर पांडेय, एसआई अजय यादव, करीमन इत्यादि रहे।


प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
UPSC का सफर कभी भी आसान नहीं होता। अच्छे-अच्छे मेधावी छात्र भी इस परीक्षा की गहराई नापते-नापते थक जाते हैं।...
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर
UPSC 2025 Result : 16वीं रैंक प्राप्त कर मोनिका ने बढ़ाया बलिया का मान