बलिया : किशोर को लगी हर्ष फायरिंग की गोली, मची अफरा-तफरी
On



बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में शुक्रवार को शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से बरात में शामिल एक किशोर घायल हो गया। इस घटना से बरातियों तथा घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच, घायल किशोर को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल किशोर की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उभांव थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव में शुक्रवार को धर्मेन्द्र राजभर की पुत्री की शादी थी। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हर्दिया गांव से बारात आने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर्ष फायरिंग की गोली से बारात में शामिल गोलू (15) पुत्र विजयनाथ राजभर (निवासी हर्दिया थाना सिकन्दरपुर) घायल हो गया।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 06:22:53
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...



Comments