बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया बर्खास्त, ये है वजह

बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया बर्खास्त, ये है वजह


प्रतापगढ़। सात साल से फर्जी डिग्री पर नौकरी कर रहे तीन शिक्षकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही तीनों के खिलाफ BEO को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। तीनों ने नौकरी पाने के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2004 05 में जारी बीएड की डिग्री लगाई थी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय कडरौ के शिक्षक सुभाष चंद्र को 29 सितंबर 2015 को नौकरी मिली थी। संडवा चंद्रिका ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पाटन में तैनात अरुण कुमार मिश्र को 20 फरवरी 2013 और सिंगापुर के प्राथमिक विद्यालय हुडा में तैनात विशाल प्रताप सिंह को 20 फरवरी 2013 को नौकरी मिली थी। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में तीनों शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई। उन्हें बर्खास्त करने के बाद एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट