बलिया : पुलिसिंग फेल, चोरों ने खंगाला दो घर

बलिया : पुलिसिंग फेल, चोरों ने खंगाला दो घर


बांसडीहरोड, बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दो गांवों से चोरों ने सोमवार की रात लाखों का माल पर कर दिया। इस घटना ने क्षेत्र की पुलिसिंग की पोल खोल दी है। चोकन गांव के उदय प्रताप सिंह के मकान में पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने चार कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। संयुक्त परिवार के बड़े मकान से कुछ लोगों बाहर गए हुए थे। लिहाजा उनके कमरों में कोई नहीं था। चोरों ने चार कमरों में अंदर प्रवेश कर बक्सा आलमारी आदि को तोड़कर उनमें से बड़ी मात्रा में सोने के गहने हार, मांगटीका, चेन, चार चूड़ियां, छः अंगूठी, जिउतिया, पायल, पाजेब, करधन समेत लगभग अस्सी कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह उठने पर घर की महिलाओं ने जब घर की हालत अस्त व्यस्त देखी तो उनका हाेश उड़ गया।

इसी रात चोरों ने आसचौरा गांव के शंभु वर्मा के घर में पीछे से छत के रास्ते से घुसकर अंदर से सामानों को समेटना शुरू किया था, तभी घर की एक लड़की ने शोर मचाने का प्रयास किया। चोर को पकड़ने का भी साहस जुटाया, लेकिन चोर ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकले। इस वजह से चोर घर को खंगाल तो नही पाए, लेकिन दो बक्सों में रखा छः हजार नगद व कुछ गहनों को समेट लिया।

सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी के संबंध में पीड़ितों से पूछताछ की। पास के दो गांवों में इस तरह की घटना के घटित होने के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में अक्सर छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती है, लेकिन पुलिस शिकायत के बाद भी ध्यान नही देती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। घटना के बाद से ही इसे लेकर लगातार पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या