बलिया में सरिया बनी युवक की मौत का जरिया, मचा कोहराम

बलिया में सरिया बनी युवक की मौत का जरिया, मचा कोहराम

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के  राजा गांव खरौनी में शुक्रवार को घर की ढलाई के लिए बांध रहे सरिया को सीधा करने के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक युवा मजदूर की मौत हो गई। वहीं, साथ काम कर रहा एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। 

राजा गांव खरौनी में सुबह घर की ढलाई के लिए मजदुर छत में सरिया बांध रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में सरिया स्पर्श हो गया। इस वजह से पूरे छत में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे गोड़धप्पा निवासी अल्ताफ अहमद पुत्र ईशा मोहम्मद बुरी तरह झुलस गया। उसके साथ काम कर रहे फिरोज पुत्र जमरूद्दीन भी घायल हो गया। आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अल्ताफ अहमद पुत्र इशा मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। वही बुरी तरह झुलसे फिरोज को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अल्ताफ की मौत से उसकी मां दहाड़े मार कर रोने लगी। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली