सोती रही पुलिस, चोर खंगाल ले गये तीन घर Ballia News

सोती रही पुलिस, चोर खंगाल ले गये तीन घर Ballia News


मझौवां, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दयाछपरा अंतर्गत ओझवलिया गांव में शनिवार की रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने आलमारी, बक्सा व पर्स से 30 हजार रुपये नकद समेत लाखों के आभूषण तथा मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। 

ओझवलिया निवासी सिद्धार्थ शंकर ओझा के घर बक्सा व पर्स से 20,000 रुपये नकद समेत 2 चादर, 3 साड़ी और एक दरी लेकर चोर निकल गए। वही योगेन्द्र ओझा के घर से गोदरेज की आलमारी तोड़कर स्वर्ण आभूषण नथिया, झूमका, हार, मांगटीका, मंगल सूत्र व चांदी की 2 जोड़ी पायल, 5 साड़ी 2 चादर लेकर चम्पत हो गए। फिर बृज किशोर ओझा के घर से चार्ज में लगे 2 क़ीमती मोबाइल और पर्स में रखा 5,000 रुपये नकद लेकर चम्पत हो गए। तीनों घटना को चोरों ने छत के सहारे ही अंदर जाकर अंजाम दिया। घटना की जानकारी रविवार की सुबह होने पर पीड़ित परिवारों ने बैरिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे एसआई सूर्यपाल ने जांच-पड़ताल कर आश्वासन दिया। 


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद