हर घर तिरंगा : जन-जन को कुछ यूं जोश भर रहा बलिया का 'संकल्प'

हर घर तिरंगा : जन-जन को कुछ यूं जोश भर रहा बलिया का 'संकल्प'

बलिया। 'घर-घर तिरंगा-हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बलिया नगर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के सहयोग से संकल्प संस्था बलिया द्वारा शहर के चित्तू पाण्डेय चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और टाउन इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। 

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रधानमंत्री के आवाह्न पर 13 से 15 अगस्त के बीच सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। नाटक के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि यह तिरंगा हमारी आन बान शान है। हमारी आजादी का प्रतीक है। इस तिरंगे में हजारों शहीदों के अरमान है।

अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर हम शहीदों का सम्मान करेंगे। गीत संगीत से सजा नुक्कड़ नाटक ने लोगों को बहुत आकर्षित किया। मेरा रंग दे बसंती चोला और सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है जैसे गीत लोगों के अंदर जोश भर रहे थे। इस अवसर पर संस्था द्वारा हैंड बिल बांट कर भी लोगों को जागरूक किया गया। इसमें जिन कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, उनमें आनंद कुमार चौहान, अनुपम पांडे, विशाल जायसवाल, भगवान तिवारी, आलोक कुमार यादव, उमंग, रामकुमार, जन्मेजय शामिल रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार