बलिया : बच्चों के विवाद में बवाल, चार रेफर ; उधर दबंग ने किशोर को पीटा

बलिया : बच्चों के विवाद में बवाल, चार रेफर ; उधर दबंग ने किशोर को पीटा

शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर  लाठी-डंडे ईट पत्थर चले। मारपीट की इस घटना में 4 लोग घायल हो गये। घटना इब्राहिमाबाद गांव की है। सभी घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें सोमवार को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

इब्राहिमाबाद गांव में यादव व तुरहा पक्ष के लोगों में बच्चों के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें रविंद्र यादव 65 वर्ष, उनकी पत्नी मंजू यादव 55 वर्ष तथा उनकी पुत्री मनीषा 17 वर्ष एवं दूसरे पक्ष से रंजन शाह 11 वर्ष पुत्र दशरथ साह निवासीगण इब्राहिमाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बाबत पूछे जाने पर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

किशोर को दबंग ने पीटा

इब्राहिमाबाद गांव में एक दबंग ने सोमवार को एक किशोर को जमकर पीटा। घायल किशोर को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। राहुल तूरहा की गुमटी गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के जमीन में थी। उस व्यक्ति द्वारा किराए के एवज में कोई सामान राहुल से मांगा गया। राहुल ने सामान देने से मना कर दिया। इसी बात पर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें राहुल तूरहा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद