धरना : बलिया नगर के कांग्रेस नेता ने इस मुद्दें पर भाजपा सरकार को घेरा

धरना : बलिया नगर के कांग्रेस नेता ने इस मुद्दें पर भाजपा सरकार को घेरा


दुबहर, बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 2 अक्टूबर को किसान मजदूर सत्याग्रह के रूप में कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर किसान बिल का विरोध किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के नगर विधानसभा के नेता ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल पूर्ण रूप से किसान विरोधी है। इस बिल में किसानों के साथ छल किया गया है। कहा कि देश की रक्षा के लिए जवान और लोगों को पेट भरने के लिए अन्न पैदा करने वाले किसानों के साथ छल पर केंद्र सरकार को काफी महंगा पड़ेगा। 
कहा कि देश के प्रधानमंत्री कहा करते थे कि मैं देश नहीं बिकने दूंगा, यह नारा उनका कहां चला गया? आज धड़ाधड़ देश की सरकारी संस्थाएं उद्योगपतियों के हाथों बेची जा रही हैं। यह देशहित में नहीं है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है। कांग्रेस नेताओं ने हाथरस में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर पाठक, भैया लल्लू सिंह, रामधनी सिंह, नौशाद खान, लक्ष्मण प्रसाद, सुजीत पाठक, अमजद खान, भोला पाठक, असगर खान, अरमान खान, अरविंद पाठक, कल्लू पाठक आदि रहे। अध्यक्षता हरिशंकर पाठक ने किया।

पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा