बलिया : बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजेंगे स्वर्णकार

बलिया : बढ़ते अपराध के खिलाफ जिला मुख्यालय पर गरजेंगे स्वर्णकार



बिल्थरारोड, बलिया। उप्र स्वर्णकार संघ व उप्र स्वर्णकार एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सर्राफ व जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने संगठन पदाधिकारियों के साथ तो  मंगलवार की शाम बिल्थरा रोड में भ्रमण किया। स्वर्णकारों की हत्या जेवरातों की लूट, छिनैती की घटना के बाद प्रशासनिक उदासीनता व सुरक्षा को लेकर 16 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अपील की।

बिल्थरारोड में मंगलवार की देर शाम मोहन सिंह वर्मा के आवास पर नेताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में विशेषकर पूर्वांचल क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लूट, हत्या व डकैती आदि की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बावजूद पुलिस प्रोटेक्शन व विधिक कार्यवाही नहीं हो रही, जिससे हम सुरक्षा को लेकर दहशत में जी रहे हैं। कहा कि योगी सरकार अपराध नहीं रोक पा रही है। सरकार हमारी सुरक्षा का प्रबंध करें। इस मौके पर उमेश चंद्र सर्राफ जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार वर्मा जिला कोषाध्यक्ष, संतोष सोनी जिला मंत्री, रवि वर्मा जिला प्रवक्ता, मोहन सिंह वर्मा, अंचल वर्मा, धर्मेंद्र सोनी, यशवीर सिंह वर्मा, दिनेश वर्मा, पवन वर्मा, अनिल सोनी, विनय वर्मा मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद