बलिया में बात-बात पर बवाल, जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर चढ़कर तोड़-फोड़

बलिया में बात-बात पर बवाल, जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर चढ़कर तोड़-फोड़


बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी गांव में मामूली विवाद बड़ा बवाल का रूप ले लिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विद्यावती देवी के दरवाजे पर चढ़कर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। दरवाजे पर खड़ी उनके बेटे की स्कार्पियो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने दो नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
बताया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य के पुत्र हिमांशु उपाध्याय अपने चाचा व चाची को वाराणसी छोड़कर मंगलवार की शाम घर पर लौटे थे। इसी बीच, उनके ही गांव के दूसरे पक्ष के लोग अचानक दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि गाली गलौज करते हुए वे लोग खड़ी स्कार्पियो व अन्य सामान की तोड़फोड़ करने लगे। हिमांशु ने आरोप लगाया है कि जब मैं घर के बाहर निकला तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। हल्दी पुलिस ने दो नामजद व 20 अज्ञात पर मुकदमा कायम कर लिया है। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के दूसरे बेटे सुधांशु व पंकू सिंह के बीच बाइक का हार्न नहीं बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी जानकारी होने पर सदस्य के पक्ष के लोग उसके दरवाजे पर गए थे। इसके बाद दूसरे पक्ष की तरफ से भी लोग पहुंच गए थे। पूरे घटना की जांच की जा रही है। 

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे