चुनाव को लेकर भाजपा अलर्ट, बलिया में 13 को है खास अभियान

चुनाव को लेकर भाजपा अलर्ट, बलिया में 13 को है खास अभियान


बलिया। आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अब एक-एक मतदाता पर नजर रखने और विभिन्न स्थानों पर दर्ज फर्जी मतदाताओं को सूची से हटवाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र के बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) के साथ घूमेंगे। मतदाताओं की सूची का यह पुनरीक्षण 13 दिसम्बर को होगा।  इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने का काम किया जाएगा। इस संबंध में यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

दिया गया यह दिशा-निर्देश 


भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कहा कि अभियान के दौरान जिला, मंडल और प्रदेश के पदाधिकारी बीएलओ के साथ भ्रमण करेंगे। वह फार्म छह व सात भरवाने का काम करेंगे। हमारा उद्देश्य चुनाव से पहले 18 साल के हो चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ना है। कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार  की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भाजपा की प्रदेश में दोबारा सरकार बननी तय है। मतदाता सूची में बहुत सारी गड़बड़ियां रहती हैं। इनको दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी का निर्वहन भी कार्यकर्ता करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, संजय मिश्र, अमिताभ उपाध्याय, संजीव डम्पू, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, जिला मंत्री अरुण सिंह बन्टू, अशोक यादव, सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता इत्यादि रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे