बलिया में शराब की लग्जरी तस्करी, एक गिरफ्तार

बलिया में शराब की लग्जरी तस्करी, एक गिरफ्तार


बैरिया, बलिया। बैरिया पुलिस ने बुधवार की आधी रात को एनएच 31 पर कर्णछपरा गांव से पूरब जीन बाबा मन्दिर के पास से उस समय बीयर लदी सफेद रंग की बोलेरो को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया, जब वह खवासपुर महुली पीपापुल के रास्ते बिहार जाने के लिए बैरिया के तरफ से निकला था।

एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि रात को लगभग एक बजे मुखबिर ने मोबाइल से सूचना दिया कि सफेद रंग की एक बिहार नम्बर बोलेरो बीयर लादकर तस्करी के लिए जीन बाबा मंदिर के पास से खवासपुर के रास्ते महुली पीपापुल होते हुए बिहार जाने के लिए बैरिया से निकली है।चौकी इंचार्ज चांददियर गणेश पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंच गए। मैं भी पहुंचा, तब तक बैरिया की तरफ से सफेद बोलेरो आते दिखाई दी। उसे रोकने का इशारा किया गया, किन्तु वह भागने लगा। परन्तु पुलिस पहले से ही उसे घेर चुकी थी। उसे पकड़ लिया गया। बोलेरो की जांच की गई तो उसमें 47 पेटी बीयर मिला, जो 1128 केन में कुल 564 लीटर बीयर था। चालक ने अपना नाम मुन्ना ठाकुर पुत्र ब्रह्मा ठाकुर निवासी सक्खू सिंह के टोला थाना बड़हरा जिला भोजपुर बताया।गिरफ्तार चालक को पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली