बलिया में भीषण चोरी : मां के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

बलिया में भीषण चोरी : मां के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामदहीनपुरम कालोनी में बंद मकान में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटना से कालोनी में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

मूल रूप से बैरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा निवासी डॉ. पीपी पाण्डेय की मकान शहर कोतवाली के रामदहिनपुरम कालोनी में है, जहां पूरा परिवार रहता है। डॉ. पांडेय की माता जी का निधन शनिवार को वाराणसी में हो गया। वहीं पर दाह संस्कार होना था, जिसमें शामिल होने डॉ. पाण्डेय पूरे परिवार के साथ चले गये। वाराणसी से पूरा परिवार पैतृक गांव लक्ष्मणछपरा लौटा।

गांव से डॉ. पांडेय रविवार की देर शाम को रामदहिनपुरम कालोनी स्थित मकान पर पहुंचे तो आधा दर्जन कमरों व बक्सों का ताला कटा देख दंग रह गये। बक्सों से नकदी, कीमती समान व लाखों के गहने गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार