बलिया : अतिक्रमण विरोधी दस्ता से भिड़े सपा कार्यकर्ता, ट्रैक्टर से उतरवाया सामान

बलिया : अतिक्रमण विरोधी दस्ता से भिड़े सपा कार्यकर्ता, ट्रैक्टर से उतरवाया सामान

सिकंदरपुर, बलिया। आमजन की सुविधा और आवागमन में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रख कर प्रदेश सरकार के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अतिक्रमणकारियों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार की शाम को सिकन्दरपुर बस स्टैंड चौराहा से चंद कदम दूर बेल्थरोड मार्ग पर देखने को मिला। कस्बा सहित मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने निकले नगर पंचायत के कर्मचारियों व चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्र का सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए नोकझोंक किया। हालांकि किसी तरह मामले को शांत कर दिया गया, लेकिन शासकीय कर्मचारियों के साथ हुई इस अभद्रता की चर्चा खूब हो रही है। 

प्रदेश सरकार के निर्देश पर हटाया जा रहे अतिक्रमण के क्रम में नगर पंचायत के ईओ अरुण कुमार यादव व चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्रा बस स्टेशन चौराहे की तरफ से बेल्थरा रोड मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटावा रहे थे। इसी दौरान एक चाय की दुकान के पास लबे सड़क रखी गई चौकी को देख कर कर्मचारियों ने पूछताछ शुरू की तो किसी ने जवाब नही दिया। यह देख नगर कर्मचारियों ने उसे साथ चल रहे टैक्टर पर लाद लिया। यह देख बगल में बैठे सपा के एक वरिष्ठ नेता अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विरोध पर उतर गये। चर्चा है कि नेताजी ने चौकी इंचार्ज से भी तू तू मैं मैं शुरू कर दी। यही नहीं गरमागरम बहस के बीच वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने टैक्टर पर लादी गई चौकी को जबरदस्ती उतार लिया। इसके बाद माहौल और गरम हो गया, लेकिन अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद