बलिया : बिजली विभाग ने काटे 8 कनेक्शन, एक-एक लाख से अधिक है बकाया

बलिया : बिजली विभाग ने काटे 8 कनेक्शन, एक-एक लाख से अधिक है बकाया

सिकंदरपुर, बलिया। 33/11 केबी विद्युत वितरण उपकेंद्र मालदह क्षेत्र के जजौली गांव में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कम बकाया वाले लोगों को बिल जमा करने की चेतावनी दी, जबकि बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। टीम ने एक लाख से ऊपर वाले 8 लोगों के कनेक्शन काटे। चेतावनी दी कि बिना बकाया अगर किसी ने दोबारा बिजली लाइन को जुड़वाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

मालदह उपकेंद्र के एसडीओ अजय कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। बिजली बकाया, मीटर रीडिंग, बिजली कनेक्शन, ओवरलोड आदि की जांच की गई, जो भी बकाएदार मिले उनकी बिजली कटती गई। विभागीय जांच के दौरान काफी भीड़ एकत्रित हो गई। गांव में जांच करने वाली टीम में तहसीलदार सिकंदरपुर, एसडीओ सिकंदरपुर, जेई सहित विजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

यूं ही जारी रहेगा चेकिंग अभियान

अभियान के दौरान एसडीओ अजय कुमार ने कहा कि चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेग, ।जो भी बकायेदार होंगे, उनकी बिजली काट दी जाएगी। बगैर बकाया जमा किए अगर बिजली जलाई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिजली चोरी करने वालों को चेतावनी दी गई कि अगर बिजली मीटर से बाइपास अथवा कटिया कनेक्शन से चोरी करते कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...