बंदरों का आतंक : दहशत में है बलिया का यह गांव, दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा

बंदरों का आतंक : दहशत में है बलिया का यह गांव, दो दर्जन से अधिक लोगों को काटा


बलिया। बैरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत कर्णछ्परा गांव के लोग इन दिनों आदमखोर बंदरों के आतंक से परेशान है। आए दिन बंदरों द्वारा हमला किए जाने के बावजूद ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी मदद के लिए न तो प्रशासन आगे आ रहा है न ही कोई और जिम्मेदार। अब तक आदमखोर बंदरों ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट चुका है। परेशान ग्रामीण कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। 

कर्णछपरा गांव निवासी शिक्षक एवं समाजसेवी राजेश सिंह उर्फ गुड्डू ने बताया कि गांव के लोग खूंखार बंदरों से काफी परेशान है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रात में छत पर सोने से भी लोग परहेज कर रहे है। हमेशा यह दहशत बनी रहती है कि कही हमला न कर दे। 10-15 लोगों की भीड़ में भी बंदर हमला करने से नहीं डर रहे है। बंदर लोगों का मांस नोचकर खा जा रहे है। इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारियों से की गई, पर अब तक बंदर को पकड़वाने के लिए वन विभाग ने कोई पहल नहीं किया। 

इन लोगों को बनाया शिकार

सोवर शर्मा (35), जीतन सिंह (56), छोटू सिंह (28), भुनेश्वर सिंह (75), श्याम सुंदर सिंह (70), रामेश्वर गोंड (48), परी (5 वर्ष), संजीत ततवा (10), अशोक सिंह (45) समेत दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा