बलिया : बेटे को बचाने में मां ने गंवा दी जान

बलिया : बेटे को बचाने में मां ने गंवा दी जान

बलिया। उभांव के ससना बहादुरपुर गांव में मारपीट के दौरान बेटे को बचाने आई वृद्ध मां की हमलावरों ने पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मृतका के पति जंगू राजभर ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससना बहादुरपुर गांव निवासी नंदू राजभर बाइक से गुजर रहा था। इसी बीच, गांव आनंद ने घर के सामने तेज गाड़ी चलाकर जाने को लेकर विरोध किया, जो विवाद का कारण बन गया। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद एक पक्ष के लोग गोलबंदी कर नंदू के घर पहुंच गये। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच नंदू की मां सुखिया देवी (68) बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने के बाद एसओ उभांव अविनाश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद