मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर बलिया में ऑनलाइन गोष्ठी, साहित्य सदन की शानदार पहल

मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर बलिया में ऑनलाइन गोष्ठी, साहित्य सदन की शानदार पहल


मनियर, बलिया। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 140वीं जयंती पर ऑनलाइन विचार वेबिनार का आयोजन साहित्य सदन पुस्तकालय/वाचनालय मनियर द्वारा किया गया। 'वर्तमान समय और प्रेमचन्द' विषयक वेबिनार में डॉक्टर जैनेन्द्र पाण्डेय एवं डॉक्टर अखिलेश राय प्रवक्ता टाउन डिग्री कॉलेज बलिया मुख्य वक्ता एवं दीपक कुमार राय अज़ीम जी फ़ाउन्डेशन जयपुर ने विशिष्ट वक्ता के रूप में अपना विचार व्यक्त किया।

डा. पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में में भी प्रेमचंद के साहित्य को संवेदनशील होकर सोचने की आवश्यकता है। इससे जीवन में बदलाव लाया जा सके। डा अखिलेश राय ने प्रेमचंद के साहित्य पर अपना दृष्टिकोण रखा। दीपक कुमार राय ने वर्तमान समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और साहित्यकार की स्थिति पर अपना दृष्टिकोण रखा।

ऑनलाइन वेबिनार में रणजीत सिंह, अखिलेश कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, मदन जी, मिन्टू जी, सुमन जी उपाध्याय, नन्दलाल शर्मा, अजीत कुमार, अब्दुल अव्वल, शास्वत उपाध्याय, सुमेर जी आदि ने सम्मिलित होकर कथा सम्राट मुंशी प्रेमचन्द की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिये। वक्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत गोपाल जी एवं आभार व्यक्त सचिव जगदीश जी ने किया। विचार गोष्ठी का संचालन आशुतोष तोमर द्वारा किया गया।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...