बलिया : पुरानी रंजिश में मारपीट, एक पक्ष के घायल पांच में तीन रेफर

बलिया : पुरानी रंजिश में मारपीट, एक पक्ष के घायल पांच में तीन रेफर



बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छ्परा गांव में मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक ही पक्ष के पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।इसमे तीन की स्थिति चिन्ताजनक बताई जा रही है। उक्त तीनों को CHC सोनबरसा के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। 

पुरानी रंजिश को लेकर हमलावर पक्ष अपने दरवाजे पर बैठ कर टुनटुन सिंह को गाली दे रहा था। इसको लेकर टुनटुन सिंह ने टोका तो  हमलावरो ने हमला बोल दिया, जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गये। उन्हें बचाने आये सहदेव यादव (38), मनीष सिंह (22) व अजय सिंह (45), अमृतेश सिह (35) को मारपीट कर घायल कर दिया। खून से लथपथ सभी घायलो को  ग्रामीणों व चांददियर चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। वहां से टुनटुन सिंह, सहदेव यादव व मनीष सिहं को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से भी चिकात्सको ने तीनों घायलो को वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगो के घायल होने की सूचना है, किन्तु उक्त लोगो ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण क्षेत्र के किसी अस्पताल मे नही कराया है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी