बलिया : सर्वे टीम से गाली-गलौज, मिली धमकी

बलिया : सर्वे टीम से गाली-गलौज, मिली धमकी


दुबहर, बलिया। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी गांव में कोविड-19 का सर्वे करने गई टीम के सदस्यों को एक युवक द्वारा गाली गलौज व मारने-पीटने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार की शाम थाने पहुंचकर उक्त युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
ज्ञात हो कि इस समय क्षेत्र के लगभग प्रत्येक गांव में कोविड-19 का सर्वे हो रहा है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहुओं को लगाया गया है। मंगलवार को कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहू शिवपुर दीयर नई बस्ती में घर-घर सर्वे कर रही थी। उसी समय एक युवक ने उन महिलाओं को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने की धमकी देने लगा। जिस से आहत टीम के सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर के अधीक्षक डॉ शैलेश कुमार के नेतृत्व में थाने पर पहुंचकर उक्त युवक के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की तहरीर दी।


पिंकू सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश