बलिया : प्रीति पांडेय केस में तीन पर FIR, एक गिरफ्तार

बलिया : प्रीति पांडेय केस में तीन पर FIR, एक गिरफ्तार


नगरा, बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के ब्राम्हणपुरा गांव में जलने से हुई विवाहिता प्रीति पांडेय की मौत मामले में पुलिस ने पति, श्वसुर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति दिलीप पांडेय को गिरफ्तार भी कर लिया है।
मृतका की मां चंद्रकला पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि मेरी पुत्री प्रीति पांडेय (27) की शादी 23 मई 2014 को दिलीप पांडेय पुत्र जयनाथ पांडेय (निवासी ब्राम्हणपुरा, थाना नगरा) के साथ हुई थी। मैंने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर लड़की को विदा किया। मेरी लड़की ससुराल से घर आई तो मेरे दामाद दिलीप पांडेय व उनके परिवार के लोग दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने तथा कम दहेज का ताना मारकर प्रताड़ित किए। लडकी पुनः अपनी ससुराल गई। इसी बीच तीन बच्चे हुए। लड़के की उम्र साढे चार वर्ष, दूसरी लड़की अदिति की उम्र तीन वर्ष व तीसरी लड़की की उम्र 14 माह है।23 अगस्त 2020 को मेरी पुत्री प्रीति पांडेय को उसका पति दिलीप पांडेय, श्वसुर जयनाथ पांडेय व सास चमेली पांडेय ने मिलकर जला डाला। मेरा परिवार नागपुर में रहता हैं। सूचना मिलने पर आई हूं।

देवनारायण प्रजापति 'देवा भाई'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट