बलिया में बज्रपात से युवक की मौत, मचा कोहराम

बलिया में बज्रपात से युवक की मौत, मचा कोहराम


बैरिया, बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर कोडरहा भागड़ के पास मंगलवार की शाम  आकाशीय बिजली गिरने से एक 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बीएसटी बंधे के रामपुर कोडरहा ढाले के निकट आकाशीय बिजली की जद में आने से एक गाय कालकवलित हो गयी। सूचना पर दोकटी पुलिस ने युवक की पहचान कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार की शाम आसमान में गरज के साथ बिजली कड़कने लगी, जिससे लोग भयभीत हो गए। वहीं रामपुर कोडरहा भागड़ से मछली लाने गये युवक पर बिजली गिर गई। उसी रास्ते कुछ समय बाद आ रहे राहगीर की नजर पड़ी तो राहगीरो ने आस-पास के लोगों को बताया। मौके पर एसओ दोकटी रोहन राकेश सिंह के साथ एस आई वरुण कुमार व अन्य सहकर्मी मौके पर पहुंचकर लोगों से युवक की शिनाख्त करने में जुट गये। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान रामपुर निवासी संतोष बारी (27) पुत्र पारस बारी के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि मृतक फरीदाबाद में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह एक सप्ताह पहले गांव आया था।घटना घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखते ही विलाप करने लगे।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा